कुल्हाड़ी से वार कर पत्नी की निर्मम हत्या, फैली सनसनी, आरोपी पति फरार

खबर रफ्तार, पन्ना: ​मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ के शाहनगर थाना अंतर्गत ग्राम खमतरा में एक पति ही अपनी पत्नी का काल बन गया। आरोपी ने कुल्हाड़ी से वार कर अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी और साक्ष्य छिपाने के लिए शव को झाड़ियों में फेंक कर फरार हो गया।

घटना ग्राम खमतरा के रामपुर खजुरी हार इलाका की है, जहां 40 वर्षीया मीरा बाई, जिसका शव 8 फरवरी को झाड़ियों में मिला था। ​आरोपी पति निर्भय सिंह राठौर, जो फिलहाल पुलिस की गिरफ्त में है। ​अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह चौहान के अनुसार, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हत्या के कारणों की गहराई से जांच की जा रही है। इलाके में इस जघन्य हत्याकांड के बाद से ही दहशत का माहौल बना हुआ है। हत्या की वजह फिलहाल आपसी कलह बताई जा रही है।

You May Also Like

More From Author