14 C
London
Saturday, July 27, 2024
spot_img

यूसीसी बिल पास होने पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियो ने किया मिष्ठान वितरण

  • मतलूब अल्वी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री धामी का किया आभार प्रकट

ख़बर रफ़्तार, किच्छा:  यूसीसी बिल के पास होने पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष डा0 मतलूब अल्वी के नेतृत्व में दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने सिरौली चैराहे पर एकत्र होकर खुशी का इजहार किया तथा मिष्ठान वितरण किया। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियो को सम्बोधित करते हुए अल्वी ने कहा कि भाजपा ही देश में समानता के साथ विकास कार्य कर रही है।

देश के प्रत्येक नागरिक तक विकास की किरण पहुॅचाने के चलते ही प्रदेश की जनता ने भाजपा के हाथो मे सत्ता की बागडोर सौपी वही दूसरी ओर आगामी लोकसभा चुनाव में भी देश की जनता भाजपा का 400 से अधिक सीटों पर विजयश्री दिलाकर भाजपा की हाथो को मजबूत बनाने का प्रयास कर रही है कहना था कि विपक्ष जनता को भ्रमित करते हुए अल्पसंख्यको के वोटों पर राज करता आया है।

यूसीसी बिल
यूसीसी बिल

जबकि आगामी लोकसभा चुनाव में केन्द्र की सत्ता में भाजपा को पहुॅचाने में अल्पसंख्यको की अहम भूमिका रहेगी। कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता बाबू अल्वी ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा अल्पसंख्यको को आगे बढ़ने से रोकने का प्रयास किया जबकि भाजपा सरकार में अल्पसंख्यको की चिंता करते हुए विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास किया गया, कहना था कि मुख्यमंत्री धामी ने अल्पसंख्यको की चिंता करे हुए उन्हे अनेक योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास किया है।

जिसका लाभ आज क्षेत्र के साथ-साथ प्रदेश की जनता को मिल रहा है। इस मौके पर पदाधिकारियो मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लियाकत अल्वी, जिला मंत्री हाजी तसव्वर, रेहान हाजी, फिरासत, रिजवान, फिरदौस, अजीम, शाकिर, कल्बे अली आदि उपस्थि थे।

ये भी पढ़ें…लोकसभा चुनाव का होमवर्क देखेंगी कांग्रेस प्रदेश प्रभारी शैलजा कुमारी, 10-11 फरवरी को बैठक

- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here