16.2 C
London
Saturday, July 27, 2024
spot_img

रुद्रपुर में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार फैक्ट्री कर्मी की मौत , घर में मचा कोहराम

खबर रफ़्तार ,रुद्रपुर : भूरारानी क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार फैक्ट्री कर्मी की मौत हो गई। इसका पता चलते ही मृतक के स्वजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, साथ ही दुर्घटना के लिए जिम्मेदार वाहन के संबंध में जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।

सिडकुल की फैक्ट्री में वाहन चालक था मृतक

पुलिस के मुताबिक, वार्ड नंबर 14 सुभाष काॅलोनी और हाल शारदा काॅलोनी निवासी 35 वर्षीय जगमोहन सिंह पुत्र सुखराज सिंह सिडकुल की एक फैक्ट्री में वाहन चालक था। शुक्रवार रात वह बाइक से शारदा काॅलोनी से भूरारानी की ओर जा रहा था। इसी बीच सिटी वन गेट नंबर एक के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया।

हादसे के बाद पुलिस ने घायल को पहुंचाया अस्पताल

हादसा को देख आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर एसआइ महेश कांडपाल पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और लोगों की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल पहुंचे स्वजन, मचा कोहराम

बेटे की मौत का पता चलते ही जगमोहन सिंह के स्वजन जिला अस्पताल पहुंचे, जहां शव को देखकर कोहराम मच गया। बाद में पुलिस ने घर वालों से जानकारी लेकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस लगा रही वाहन का पता

कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है। इसके लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। फुटेज मिलने पर वाहन नंबर के आधार पर चालक तक पहुंचा जाएगा।

- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here