पुलिस की बड़ी कार्रवाई: देह व्यापार में लिप्त 15 लोग पकड़े गए, होटल संचालक भी अरेस्ट

खबर रफ्तार, अलीगढ़ : अलीगढ़ में दो होटलों में गंदा काम होते हुए पुलिस ने पकड़ लिया है। 15 युवती और युवक वहां से मिले हैं। दोनों होटलों से बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री और दस्तावेज मिले हैं।

पुलिस ने अलीगढ़ शहर के दो होटलों में चल रहे देह व्यापार का पकड़ा है। दोनों होटलों से 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही दोनों होटलों के संचालकों को भी पकड़ लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना बन्नादेवी पुलिस ने शहर के दो होटलों में चल रहे देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में आठ पुरुष व सात महिलाओं समेत 15 लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस को दोनों होटलों से बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री और दस्तावेज मिले हैं। पकड़ी गई युवतियां दिल्ली, झारखंड और अलीगढ़ रहने वाली हैं। पुलिस ने दोनों होटल के संचालकों को भी गिरफ्तार कर लिया है।

You May Also Like

More From Author