नंगे पांव दरबार साहिब पहुंचे भगवंत मान, अकाल तख्त पर आज पेशी

खबर रफ्तार, अमृतसर (पंजाब) : मुख्यमंत्री भगवंत मान को आज श्री अकाल तख्त पर पेश होकर सिख पंथ से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर स्पष्टीकरण देना है। श्री अकाल तख्त के जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने मान से कई अन्य विवादों पर भी जवाब मांगा है जिनमें गुरु की गोलक सिद्धांत के खिलाफ टिप्पणी, बरगाड़ी बेअदबी मामले में न्याय की देरी शामिल हैं।

मुख्यमंत्री भगवंत मान श्री अकाल तख्त साहिब पर कुछ ही देर में अपना स्पष्टीकरण देंगे। मान नंगे पैर श्री हरमंदिर साहिब पहुंचे। सीएम ने श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेका। वे कुछ ही देर में जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज्ज को अपना स्पष्टीकरण देंगे। जत्थेदार भी श्री अकाल तख्त पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री मान ने आज का पूरा दिन श्री अकाल तख्त साहिब को समर्पित किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह एक सामान्य सिख की तरह नंगे पांव अकाल तख्त साहिब में पेश होंगे। साथ ही उन्होंने मांग की थी कि उनसे होने वाली पूरी पूछताछ और बातचीत का लाइव किया जाए, ताकि संगत को पूरी प्रक्रिया की जानकारी मिल सके। श्री अकाल तख्त की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया है कि मुख्यमंत्री अमृतधारी सिख नहीं हैं, इसी कारण उन्हें अकाल तख्त की फसील पर नहीं बल्कि सचिवालय में पेश होने के निर्देश दिए गए हैं।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours