एक्सिओम-04 मिशन: शुभांशु शुक्ला की उड़ान में अभी करना होगा और इंतजार, रॉकेट में खराबी के चलते फिर टला Axiom-04 का प्रक्षेपण

खबर रफ़्तार, बेंगलुरु: बहुप्रतीक्षित एक्सिओम-04 मिशन के प्रक्षेपण की तारीख एक बार फिर आगे बढ़ा दी गयी है । प्रक्षेपण तैयारियों के दौरान तकनीकि विसंगतियों का पता चलने के बाद 11 जून को प्रस्तावित प्रक्षेपण को स्थगित कर दिया गया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने बुधवार को यहां बताया कि प्रक्षेपण से पहले प्रोटोकॉल के तहत इसके प्रदर्शन को सफल करने के लिए ‘लॉन्च पैड’ पर फाल्कन 9 प्रक्षेपण वाहन के बूस्टर चरण का सात सेकंड का ‘हॉट टेस्ट’ किया गया।

You May Also Like

More From Author