14 C
London
Saturday, July 27, 2024
spot_img

महाराष्ट्र में डकैती डालने वाले शशांक गैंग का एक और शातिर दबोचा, दून पहुंचेगी पुलिस

ख़बर रफ़्तार, देहरादून:  महाराष्ट्र के सांगली में रिलायंस ज्वेल्स शोरूम में डकैती डालने वाले एक बदमाश को हरियाणा से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह बदमाश भी शशांक गैंग का ही है। जल्द ही महाराष्ट्र पुलिस भी इसे लेने के लिए देहरादून पहुंच सकती है।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि नौ नवंबर को राजपुर रोड स्थित शोरूम में हुई डकैती में शामिल और उनके मददगारों समेत कुल 11 बदमाशों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें गैंग का मुखिया शशांक कुमार भी शामिल है। पिछले दिनों उसे जेल से बाहर आते ही गिरफ्तार किया गया था। इस गैंग ने महाराष्ट्र और बंगाल राज्य में भी डकैती की घटनाओं को अंजाम दिया था।

ये भी पढ़ें…पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने चंपावत की कमान संभालते ही कर दिए बड़े बदलाव, इनका हुआ तबादला; आठ महिला SI की जिम्मेदारी भी बदली

महाराष्ट्र के सांगली में खुद को डिप्टी एसपी बताकर मुख्य आरोपी अनिल सोनी उर्फ डीएसपी घुसा था। इस आरोपी की तलाश महाराष्ट्र पुलिस के साथ-साथ देहरादून पुलिस भी कर रही थी। अनिल सोनी उर्फ डीएसपी को यमुनानगर हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया गया है। देहरादून लाने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी।
- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here