
ख़बर रफ़्तार, उन्नाव: बहुजन समाज पार्टी से नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव लड़ी बसपा नेता अनीता विमल द्विवेदी ने अपने पति नर सेवा नारायण सेवा के संस्थापक विमल द्विवेदी व समर्थकों के साथ बसपा छोड़कर मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गई।
विमल व उनकी पत्नी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा प्रदेश कार्यालय लखनऊ में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने विमल द्विवेदी वा अनीता द्विवेदी को को भाजपा का पटका पहना कर भाजपा की सदस्यता दी।
भाजपा प्रदेश महामंत्री वा राज्य सभा सांसद अमर पाल मौर्या वा प्रदेश उपाध्यक्ष कांता कर्दम व प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे। भाजपा में पुनः वापसी पर जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार, सदर विधायक पंकज गुप्ता, लोकसभा प्रत्याशी सांसद साक्षी महाराज आदि ने उनकी पहल की सराहना की है।
ये भी पढ़ें…पिता की मौत के बाद भी रुड़की के मधुकर ने टूटने नहीं दिया हौसला, मिली कामयाबी; पढ़ें संंघर्ष की कहानी
+ There are no comments
Add yours