खबर रफ़्तार, गढ़मुक्तेश्वर: हापुड़ जिले के कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले युवक ने एक युवती पर इंटरनेट मीडिया पर फंसा कर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपित युवती ने उसको होटल में बुलाकर बंधकर फर्जी तरीके से निकाह कराने का आरोप लगाया है।
पीड़ित का आरोप है कि उसने निकाह करने से मना किया तो आरोपित ने उसके जान से मारने की धमकी दी। अब आरोपित महिला उससे उत्तराखंड के काशीपुर में 80 लाख का फ्लैट की मांग कर रही है। पीड़ित ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई करने की मांग की है।
