अयोध्या: महराजगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी समारोह में किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

खबर रफ़्तार, अयोध्या: महराजगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी समारोह के दौरान एक किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर एफआईआर दर्ज करके आरोपी का चालान कर दिया है। पीड़िता की मां द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार घटना 3 मार्च की रात लगभग एक बजे की है, जब उनकी 18 वर्षीय पुत्री अपने भाई के घर पूरा बाजार आई हुई थी।

वहीं पड़ोस में शादी थी, जिसमें शामिल होने के लिए बेटी का दोस्त श्रवण निषाद पुत्र राजेश निषाद निवासी सन्दलपुर, विक्रमजोत, थाना छावनी, जनपद बस्ती भी आया हुआ था। आरोप है कि देर रात श्रवण ने उसकी बेटी को बात करने के बहाने घर के पीछे बुलाया और जबरन झाड़ियों में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी दौरान कुछ ग्रामीणों की नजर पड़ी और उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया, जिससे आरोपी मौके से फरार हो गया।

पीड़िता रोते हुए अपनी मां के पास पहुंची और आपबीती सुनाई, जिसके बाद परिवारजन उसे लेकर थाना महराजगंज पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया अभियुक्त की गिरफ्तारी कर जेल भेज दिया गया और युवती का मेडिकल परिक्षण करया जा रहा है।

You May Also Like

More From Author