खबर रफ़्तार, शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले से रविवार सुबह ऐसा मामला सामने आया, जिसे जानकर लोगों को कलेजा कांप गया। जैतीपुर क्षेत्र में कोई व्यक्ति 15 दिन की बच्ची को एक फुट गड्ढे में दबा गया। वहां बकरी चरा रहे बालक ने रोने की आवाज सुनी तो उसने ग्रामीणों को बताया। बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई गई है।
शाहजहांपुर जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जैतीपुर से गौहापुर जाने वाले मार्ग पर बहगुल नदी के पुल के किनारे रविवार सुबह 15 दिन की बच्ची एक फुट गहरे गड्ढे में मिट्टी से दबी मिली। उसके बिलखने की आवाज सुनकर बकरी चराने गए बालक ने देखकर शोर मचाया। पुलिस ने गंभीर हालत में बच्ची को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा है।
