विकासनगर में रिश्तों को शर्मसार करने का मामला आया सामने, पिता ने अपनी नाबालिग बेटी को बनाया हवस का शिकार

ख़बर रफ़्तार, देहरादून: विकासनगर-कालसी के अंतर्गत एक नाबालिग से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. पीड़िता की मां ने राजस्व पुलिस को तहरीर देकर आरोपी पति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पड़ताल तेज कर दी है. कालसी तहसील क्षेत्र की एक महिला ने राजस्व पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह कुछ दिन पूर्व गांव मे किसी के साथ काम करने गई थी.

उसकी नाबालिग बेटी छानी में गायों को घास पत्ती देने गई थी, उसका पति शराब पीकर नशे की हालत में आया और उसकी नाबालिग बेटी को जबरदस्ती खींचकर पास के छानी में ले जाने लगा. उसने बेटी को किसी तरह छुड़ाया. इसके बाद पहले भी बेटी के साथ दुष्कर्म का पता चला. नायब तहसीलदार कालसी मनोहर अंजुवाल ने बताया कि महिला द्वारा तहरीर प्राप्त हुई है. तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है .पीड़िता का मेडिकल कराया जाएगा और केस को रेगुलर पुलिस को सौंपा जा रहा है.

पढ़ें- पराक्रम के 25 साल पूरे, कारगिल में शहीद हुये थे उत्तराखंड के 75 जवान,बलिदानियों को देश कर रहा नमन

You May Also Like

More From Author