भाजपा नेता ने पत्नी को पीटा, पुलिस ने चौकी में बैठाया तो मचा हंगामा, आने लगी सिफारिशें

खबरे शेयर करे -

खबर रफ़्तार, बरेली : प्रेमनगर में भाजपा नेता ने पत्नी को जमकर पीट दिया। घायल महिला ने जान का खतरा बताते हुए शाहबाद चौकी में शिकायत की तो पुलिस ने भाजपा नेता को चौकी में बैठा लिया। इसके बाद हंगामा खड़ा हो गया। चौकी इंचार्ज के पास नेताओं से लेकर विधायक तक की सिफारिशें आने लगी। समझाने पर महिला समझौते के लिए राजी हो गई।

  • महिला ने चौकी में रोते हुए बताई पति की करतूत

प्रेमनगर के शराफत मियां की मजार कायस्थ वाली गली भक्ति चतुर्वेदी ने बताया कि उनके पति भाजपा नेता है। शनिवार को वह अपने लॉकर में कुछ सामान रख रही थी। इस बात पर उनके पति ने गाली-गलौज की। विरोध करने पर जमकर पीट दिया। उनके मुंह, गले और हाथ में चोट आई। वह जान का खतरा बताते हुए शाहबाद चौकी पहुंची। उन्होंने चौकी इंचार्ज को तहरीर देकर पति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने भाजपा नेता को चौकी में बैठा लिया इसके बाद हंगामा मच गया। तमाम नेता और कार्यकर्ता चौकी पहुंच गए। घायल महिला ने चौकी में बताया कि दो माह पहले भी उनके साथ मारपीट की गई थी। उन्होंने भाजपा नेता पर बच्चे छीनने का आरोप भी लगाया। महिला ने बताया कि पति ने इस कदर उन्हें परेशान किया कि वह बीपी की गोलियां खा रही है। वहीं चौकी इंचार्ज के पास भाजपा नेताओं से लेकर विधायक के फोन सिफारिश के लिए आने लगे। चौकी इंचार्ज ने बताया कि समझाने के बाद महिला समझौते के लिए राजी हो गई है। समझौता कराया जा रहा है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours