जिला कार्यालय के बाहर आज धरने पर भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी, ब्रजभूषण की गिरफ्तारी की मांग

खबर रफ़्तार, देहरादून: भारतीय किसान यूनियन (डब्ल्यू एफ) के पदाधिकारियों ने दिल्ली के जंतर मंतर पर धरने पर बैठी महिला पहलवानों के समर्थन और यौन उत्पीड़न के आरोपी सांसद ब्रजभूषण सरन सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर एक दिवसीय धरना दिया।

यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह गुर्जर ने कहा कि यूनियन खिलाड़ियों का पूर्ण समर्थन करती है। उन्होंने जिलाधिकारी के के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर जल्द ब्रजभूषण की गिरफ्तारी की मांग की है। ऐसा नहीं होने कि स्थिति में यूनियन अनिश्चितकालीन धरने के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान चमन सिंह, राजकुमार शर्मा, राकेश कसाना, राकेश कश्यप, अशोक कुमार, जाहिद, सुल्तान समेत अन्य मौजूद रहे।

You May Also Like

More From Author