खबर रफ्तार,काशीपुर:जनपद उधम सिंह नगर के काशीपुर में बागेश्वर धाम सरकार के समर्थन में आज रैली का आगाज हुआ जिसमें सैकड़ों की तादाद में हिंदूवादी संगठनों के साथ भाजपा के कार्यकर्ता पदाधिकारी भी शामिल हैं।
बागेश्वर धाम सरकार के समर्थन में अब देश भर में रैलियां निकाली जा रही हैं। नागपुर की अंधविश्वास उन्मूलन संस्था ने जब बागेश्वर धाम सरकार अर्थात पंडित धीरेंद्र शास्त्री के विरुद्ध जब से चैलेंज की बात कही गई है तब से देशभर में बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के शिष्य व हिन्दू संगठनों में नाराजगी देखने मिलने लगी है। इस वजह से देश के अंदर जगह-जगह धरना प्रदर्शन हुए।
उसी कड़ी में जनपद उधम सिंह नगर के काशीपुर में बागेश्वर धाम सरकार के समर्थन में आज रैली का आगाज हुआ जिसमें सैकड़ों की तादाद में हिंदूवादी संगठनों के साथ भाजपा के कार्यकर्ता पदाधिकारी भी शामिल हैं।
रैली के माध्यम से दी यह चेतावनी
रैली को काशीपुर के मुख्य बाजार में घुमाया गया और बागेश्वर धाम सरकार के खिलाफ टिप्पणी करने वालों के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। साथ ही रैली के माध्यम से चेतावनी दी गई कि सनातन धर्म के खिलाफ यदि अब कोई भी टिप्पणी हुई तो कोई भी शांत नहीं बैठेगा।
मजाक उड़ाने का रचा जा रहा षडयंत्र
इस बारे में विश्व हिंदू परिषद के युवा नेता प्रशांत पंडित ने कहा कि हमारे जो भी धार्मिक गुरू हैं, जिन्हें सिद्धि प्राप्त है और वह कुछ कह रहे हैं। तो इस बात पर उनका मजाक उड़ाने का षडयंत्र रचा जा रहा है। इसको लेकर काशीपुर के युवा और सभी हिंदू संगठनों ने मिलकर उनके समर्थन में एक रैली निकालने का आयोजन किया है। हम सभी धीरेंद्र शास्त्री जी के साथ हैं।
