Haridwar में युवती को बंधक बनाने और धर्म परिवर्तन का दबाव डालने का आरोप, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

खबरे शेयर करे -

ख़बर रफ़्तार , हरिद्वार : Haridwar में मध्य प्रदेश निवासी युवती को सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती करने के बाद हरिद्वार बुलाकर बंधक बनाने, दुष्कर्म करने और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने का मामला सामने आया है। युवती के भाई की शिकायत पर पथरी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मुख्य आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी की पहचान शाहरुख पुत्र निसार, निवासी बादशाहपुर, थाना पथरी के रूप में हुई है। युवती के भाई की शिकायत पर 25 सितंबर को मुकदमा दर्ज किया गया था।

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आरोपी को गुर्जर बस्ती से काठा पीर जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया।

इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती

शिकायत के अनुसार युवती की करीब चार साल पहले इंस्टाग्राम के जरिए शाहरुख नाम के व्यक्ति से दोस्ती हुई थी। युवती का आरोप है कि उस समय आरोपी का इंस्टाग्राम अकाउंट अमन सिंह के नाम से था। बाद में उसने अपनी आईडी का नाम बदलकर शाहरुख कर दिया और युवती से कहा कि उसका नाम अमन ही है और उसने कुछ समय के लिए आईडी का नाम बदला है।

इसके बाद दोनों के बीच बातचीत जारी रही।

शादी के नाम पर हरिद्वार लाने का आरोप

तहरीर के मुताबिक 13 सितंबर को आरोपी युवती को दिल्ली से शादी करने के लिए हरिद्वार लेकर आया। आरोप है कि 14 सितंबर की सुबह वह युवती को रेलवे स्टेशन से एक कमरे में ले गया।

युवती का आरोप है कि कमरे में आरोपी ने उससे कहा कि वह धर्म परिवर्तन कराकर उससे शादी करेगा। जब युवती ने धर्म परिवर्तन से इनकार किया तो आरोपी ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए।

कमरे में बंद करने का भी आरोप

युवती ने शिकायत में आरोप लगाया कि घटना के दौरान आरोपी की मां और उसका भाई कमरे के बाहर मौजूद थे। आरोप के मुताबिक, 14 सितंबर की रात आरोपी की मां कमरे में आई और युवती से कहा कि उसके बेटे ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए हैं, इसलिए अब उसे धर्म बदलना होगा और उसका बेटा उससे शादी करेगा।

युवती के विरोध करने पर आरोपी की मां, भाई और एक अन्य व्यक्ति पर उसे कमरे में बंद कर बाहर से ताला लगाने का आरोप है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours