Bajpur: घर में अकेली युवती ने फंदे से लटककर दी जान, अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

खबरे शेयर करे -
खबर रफ्तार, चकरपुर: Chakarpur क्षेत्र में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, गांव चकरपुर निवासी दीपिका घर में अकेली थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति की नजर उस पर पड़ी, जो कमरे के भीतर फंदे से लटकी हुई थी।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी गई। परिवार के सदस्यों ने तत्काल युवती को फंदे से नीचे उतारा और इलाज के लिए अस्पताल ले गए।

अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और क्षेत्र में शोक का माहौल है।

मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। युवती की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की पड़ताल कर रही है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours