खबर रफ्तार, देहरादून: Uttarakhand में मंगलवार को मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में कई स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं, 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है।
मौसम विभाग ने प्रदेश के सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार कई क्षेत्रों में बिजली चमकने के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी और तूफान चल सकता है। मौसम में आए इस बदलाव का असर तापमान पर भी पड़ेगा, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आगामी दिनों में भी मौसम का यही रुख बना रह सकता है। सात जून तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहने, हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। ऐसे में लोगों को बदलते मौसम को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

+ There are no comments
Add yours