Petrol Diesel Price Hike : ईरान युद्ध के बीच पेट्रोल-डीजल 3 रुपये तक महंगा

खबरे शेयर करे -

ख़बर रफ़्तार, नई दिल्ली: Petrol Diesel Price Hike ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव का असर अब भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर साफ दिखाई देने लगा है। सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3 रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी है, जिससे आम लोगों पर महंगाई का बोझ और बढ़ गया है।

राजधानी New Delhi में पेट्रोल की कीमत 94.77 रुपये से बढ़कर 97.77 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जबकि डीजल 90.67 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। इसके अलावा CNG की कीमत में भी 2 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।

Kolkata में पेट्रोल की कीमत में सबसे ज्यादा 3.29 रुपये का इजाफा हुआ है। वहीं Mumbai और Chennai में भी ईंधन के दामों में तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

विशेषज्ञों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और होर्मुज स्ट्रेट संकट के कारण तेल सप्लाई प्रभावित हुई है। ब्रेंट क्रूड की कीमत लगातार बढ़ रही है और ईरान युद्ध शुरू होने के बाद से कच्चा तेल करीब 50 फीसदी तक महंगा हो चुका है।

भारत अपनी जरूरत का लगभग 90 फीसदी कच्चा तेल विदेशों से आयात करता है, जिसमें खाड़ी देशों की बड़ी हिस्सेदारी है। ऐसे में वैश्विक तनाव का सीधा असर घरेलू ईंधन कीमतों पर पड़ रहा है।

पेट्रोल-डीजल महंगा होने से ट्रांसपोर्ट खर्च बढ़ने की आशंका है, जिसका असर सब्जी, दूध, राशन और रोजमर्रा की अन्य वस्तुओं की कीमतों पर भी दिखाई दे सकता है। विशेषज्ञ मान रहे हैं कि आने वाले दिनों में महंगाई और बढ़ सकती है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours