Dehradun में राहुल गांधी के नाम पर 25 लाख की ठगी, महिला ने दर्ज कराई शिकायत

खबरे शेयर करे -

ख़बर रफ़्तार, देहरादून : Dehradun राजपुर क्षेत्र में एक महिला से 25 लाख रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि ठगों ने खुद को राहुल गांधी का करीबी और पीए बताकर महिला को झांसे में लिया।

पीड़िता भावना पांडेय, जो पिनाकल रेजीडेंसी की निवासी हैं, ने राजपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। तहरीर के मुताबिक, एक आरोपी ने खुद को “कनिष्क” नाम का पीए बताया और विश्वास जीतने के लिए कथित तौर पर कई राजनीतिक व्यक्तियों से स्पीकर फोन पर बातचीत भी कराई।

महिला का आरोप है कि आरोपियों ने उन्हें यह कहकर भरोसे में लिया कि देहरादून के एक पांच सितारा होटल में कई विधायक ठहरे हुए हैं और उनके खर्च के लिए तत्काल धनराशि की जरूरत है। इसके बदले राजनीतिक लाभ दिलाने का आश्वासन दिया गया।

25 लाख रुपये अलग-अलग माध्यम से लिए

शिकायत के अनुसार, 13 अप्रैल 2026 को आरोपियों को करीब 25 लाख रुपये दिए गए। इसमें बैंक ट्रांसफर और नकद भुगतान दोनों शामिल हैं। आरोप है कि पैसे लेने के बाद आरोपी लगातार टालमटोल करते रहे और बाद में संपर्क पूरी तरह बंद कर दिया।

नेताओं से जुड़ाव का दिया झांसा

पीड़िता ने यह भी बताया कि आरोपियों ने खुद को विभिन्न राज्यों के नेताओं और विधायकों से जुड़ा बताया, जिससे उनका विश्वास और बढ़ गया।

पुलिस ने शुरू की जांच

राजपुर थाना प्रभारी पीडी भट्ट ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours