लखीमपुर खीरी में दर्दनाक सड़क हादसा: मुंडन संस्कार में जा रहे 5 लोगों की मौत, 22 घायल

खबर रफ्तार, लखीमपुर खीरी में दर्दनाक सड़क हादसा: लखीमपुर खीरी के पढ़ुआ थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। रमियाबेहड़-शारदानगर मार्ग पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें सवार पांच ग्रामीणों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 22 लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, शारदा नगर थाना क्षेत्र के सोहरिया गांव के लोग बहराइच जिले के कारीकोट में एक बच्चे का मुंडन संस्कार कराने जा रहे थे। ट्रैक्टर में दो ट्रॉलियां लगी थीं, जिनमें अधिकतर महिलाएं और बच्चे सवार थे।

हादसा पढ़ुआ क्षेत्र में ढखेरवा चौराहा से गिरिजापुरी बैराज जाने वाले मार्ग पर बोझिया फार्म के पास हुआ। अचानक ट्रैक्टर चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया, जिससे ट्रैक्टर और दोनों ट्रॉलियां पलट गईं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

मिर्जापुर सड़क हादसा: 11 लोगों की मौत, बोलेरो में लगी आग

सूचना मिलते ही पढ़ुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से ट्रॉलियों के नीचे फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। सभी घायलों को तुरंत रमियाबेहड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

इस हादसे में दो महिलाओं और तीन किशोरियों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान इस प्रकार है:

  • आरूषी (12 वर्ष), पुत्री विनोद
  • राजकुमारी (40 वर्ष), पत्नी केश कुमार
  • नैंसी देवी (15 वर्ष), पुत्री रमाकांत
  • पंछी (16 वर्ष), पुत्री विशंभर (निवासी सोहरिया, थाना शारदा नगर)
  • मखाना (45 वर्ष), पत्नी मेवा लाल (निवासी सेमरी, थाना पढ़ुआ)

हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी सीएचसी पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours