उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन के दौरे से पहले कड़ी सुरक्षा, एम्स ऋषिकेश में हाई अलर्ट

एम्स ऋषिकेश से जौलीग्रांट एयरपोर्ट तक तीन सुरक्षा जोन बनाए, भारी पुलिस बल तैनात

खबर रफ्तार, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन: उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सख्त कर दी गई है। पुलिस विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए व्यापक दिशा-निर्देश लागू किए हैं। एम्स ऋषिकेश में विशेष सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं, जहां जौलीग्रांट एयरपोर्ट से लेकर एम्स परिसर तक पूरे क्षेत्र को तीन अलग-अलग सुरक्षा जोन में बांटा गया है।

पहला जोन जौलीग्रांट एयरपोर्ट, दूसरा एम्स हेलीपैड और तीसरा मुख्य कार्यक्रम स्थल निर्धारित किया गया है। इन सभी जोनों की सुरक्षा की जिम्मेदारी एसएसपी स्तर के अधिकारियों को दी गई है।

सीओ नीरज सेमवाल के अनुसार, दौरे के मद्देनजर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ ही, संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है और सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, ताकि किसी भी प्रकार की सुरक्षा में चूक न हो सके।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours