खबर रफ्तार, ब्रेकिंग न्यूज़… छत्तीसगढ़ से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है।
रायपुर-कोरबा नेशनल हाइवे पर सकरी थाना क्षेत्र के समलपुरी ब्रिज के पास रविवार दोपहर एक भीषण दुर्घटना हो गई। तेज रफ्तार ट्राला अचानक एक अज्ञात वाहन से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्राला पलभर में आग की चपेट में आ गया।
इस दर्दनाक हादसे में ट्राला चालक की मौके पर ही जलकर मौत हो गई। मृतक की पहचान झारखंड के अरविंद भारद्वाज के रूप में हुई है।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया गया। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि चालक को नींद आने की वजह से यह हादसा हुआ। फिलहाल हाईवे से जाम हटाने और स्थिति सामान्य करने का काम जारी है।

+ There are no comments
Add yours