खबर रफ्तार, मेरठ : मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट में सीलिंग कार्रवाई के दौरान व्यापारियों ने आवास विकास परिषद की टीम का घेराव कर विरोध किया। हंगामे के बीच धरने पर बैठा एक व्यापारी बेहोश हो गया, जबकि सपा विधायक अतुल प्रधान भी मौके पर पहुंचे।
मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद चल रही सीलिंग कार्रवाई के दौरान बुधवार को जमकर हंगामा हो गया। आवास विकास परिषद की टीम जब प्रतिष्ठानों को सील करने पहुंची तो व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने टीम का घेराव कर दिया और भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए नारेबाजी शुरू कर दी।
धरने पर बैठा व्यापारी बेहोश, पहुचाया गया अस्पताल
प्रदर्शन के दौरान धरने पर बैठे एक व्यापारी की अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। विधायक अतुल प्रधान ने व्यापारी को एंबुलेंस मंगवाकर अस्पताल भिजवाया।

+ There are no comments
Add yours