ख़बर रफ़्तार, कानपुर : किडनी कांड में पंजाब के मनजिंदर से आहूजा हॉस्पिटल संचालकों ने 43 लाख रुपये ठगे। ट्रांसप्लांट नहीं हुआ। गाजियाबाद का लुटेरा परवेज सैफी इस नेटवर्क को गाड़ियां उपलब्ध कराता था।
किडनी कांड के एक नए पीड़ित पंजाब के मनजिंदर का वीडियो पुलिस को जेल भेजे गए आरोपी शिवम अग्रवाल के मोबाइल में मिला है। अमृतसर के तरनतारन निवासी मनजिंदर का आरोप है कि आहूजा हॉस्पिटल के संचालकों डॉ. सुरजीत आहूजा, डॉ. प्रीति आहूजा और चार अन्य लोगों पर आरोप लगाया है कि उन्होंने किडनी देने के नाम पर उनसे 43 लाख रुपये ले लिए, इसके बावजूद उनका ट्रांसप्लांट नहीं किया गया। उन्होंने यह रकम कर्जा लेकर दी थी।

+ There are no comments
Add yours