ख़बर रफ़्तार, गोपेश्वर (चमोली) : गोपेश्वर के पास ग्वीलों गांव के जंगलों में आग लग गई। एक घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका।
नगर क्षेत्र के समीप ग्वीलों गांव के चीड़ के जंगलों में शुक्रवार को अचानक आग भड़क गई। वन विभाग और फायर सर्विस की टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक घंटे में काबू पा लिया। समय रहते आग बुझा लिए जाने से आसपास स्थित आवासीय भवनों को नुकसान पहुंचने से बचा लिया गया।

+ There are no comments
Add yours