आदिबदरी रंडोली के पास एंबुलेंस सड़क पर पलटी, ब्रेक फेल होने से हुई घटना

ख़बर रफ़्तार, हरिद्वार : आदिबदरी-रंडोली के पास एक एंबुलेंस सड़क पर पलट गई। गनीमत रही कि हादसे में किसी को गंभीर चोटें नहीं आई हैं।

चमोली जिले में आदिबदरी-रंडोली के पास एक एंबुलेंस हादसे का शिकार हो गई। एंबुलेंस का ब्रेक फेल हो गया, जिससे वाहन सड़क पर पलट गया।

एंबुलेंस में सवार मरीज, चालक और स्टाफ सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही आदिबदरी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। हादसे के बाद मरीज को तुरंत दूसरी एंबुलेंस से श्रीनगर के लिए रवाना किया गया। 

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours