ख़बर रफ़्तार, मिर्जापुर : मिर्जापुर जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें मां-बेटे समेत तीन की मौत हो गई। घटना अनियंत्रित ट्रेलर की चपेट में बाइक आने से हुई। घटना से नाराज लोगों ने शव रख कर सड़क जाम कर दिया।
मिर्जापुर जिले के अहरौरा-जमुई मार्ग पर रोशनहर के पास मंगलवार की सुबह बाइक से दवा लेने जा रहे मां, बेटे और भतीजे की तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। 100 मीटर तक बाइक ट्रेलर में फंस कर घिसटती रही। जिससे सड़क खून से लाल हो गई। शवों के चिथड़े उड़ गए। वहीं सड़क पर खौफनाक मंजर देख लोगों का दिल कांप उठा। परिवार के तीन लोगों की मौत की घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने शव सड़क पर ही रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों को समझाने में जुटी रही।
घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग तथा ग्रामीणों की भीड़ मौके पर पहुंची। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने अहरौरा-जमुई मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया और कार्रवाई की मांग करने लगे। जाम के कारण मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया।

+ There are no comments
Add yours