कैबिनेट मंत्री के भाई पर यूपीसीएल की बड़ी कार्रवाई, गोदाम का बिजली कनेक्शन कटा

ख़बर रफ़्तार, अल्मोड़ा : उत्तराखंड के अल्मोड़ा में से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां ताकुला से कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के भाई दीपक आर्या के गोदाम का बिजली कनेक्शन काटा गया है। यूपीसीएल की कार्रवाई से हड़कंप मचा है।

दरअसल, वित्तीय वर्ष खत्म होने वाला है, लेकिन कई लोगों ने अपने बिजली बिल नहीं भरे हैं। वहीं, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के भाई को भी बिजली बिल न भरने पर परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली विभाग ने उनके गोदाम का कनेक्शन काट दिया है। अधिकारियों के अनुसार, उनके गोदाम पर 94,610 रुपये का बिजली बिल बकाया था, जिसके कारण कनेक्शन काटा गया। अब बकाया राशि जमा करने के बाद ही कनेक्शन दोबारा जोड़ा जाएगा।

बताया गया कि कई बार नोटिस देने के बाद भी भुगतान न करने वालों के खिलाफ अब विभाग सख्त कार्रवाई कर रहा है। इसी कार्रवाई के तहत मंत्री रेखा आर्या के भाई और ताकुला ब्लॉक प्रमुख मीनाक्षी आर्या के पति दीपक आर्या का नाम भी शामिल है। बिजली विभाग के अधिकारी कन्हैया जी मिश्रा ने बताया कि बकायेदारों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours