खबर रफ्तार, देहरादून: राजधानी देहरादून में से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां देहरादून निवासी आयुष्मान गुसांई भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने है। उनकी इस उपलब्धि ने पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है।
मिली जानकारी के अनुसारअठुरवाला निवासी आयुष्मान गुसांई भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद पर नियुक्त हुए हैं। आयुष्मान गुसांई ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार और शिक्षकों को दिया है। आयुष्मान ने कक्षा 12 तक की पढ़ाई भानियावाला स्थित दून पब्लिक स्कूल में की। इसके बाद देहरादून के यूपीईएस से बीटेक (B.Tech in computer science) किया।
वहीं, आर्मी की ऑफिसर टेक्निकल एंट्री (टीजीसी) के लिए आवेदन किया गया। कड़ी मेहनत के साथ किए गए पहले ही प्रयास में उन्हें सफलता मिल गई। 11 महीने की ट्रेनिंग के बाद 7 मार्च 2026 को वे भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्त हुए। आयुष्मान ने अपनी सफलता का श्रेय परिवार और शिक्षकों को दिया है। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें बधाई दी।

+ There are no comments
Add yours