खबर रफ्तार, शाहजहांपुर : शाहजहांपुर के मदनापुर क्षेत्र में रविवार को दर्दनाक हादसा हुआ। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई, जिससे सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत हो गई। हादसे में चचेरा भाई और बहन घायल हुए हैं।
शाहजहांपुर के मदनापुर कस्बा निवासी 25 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर सौरभ की तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में सौरभ की मौत हो गई। कार में सवार उनके चचेरे भाई हर्षित व बहन स्वाति भी घायल हो गए हैं।
जानकारी के मुताबिक नोएडा की एक कंपनी में कार्यरत सौरभ होली पर अपने घर आए थे। रविवार को अपने भाई हर्षित, स्वाति और आदित्य के साथ जलालाबाद जाने के लिए निकले थे। मदनापुर-बुधवाना मार्ग पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर गई। गति नियंत्रित नहीं होने के कारण कार खेत में जा गिरी।
हादसे के बाद खेतों पर काम कर रहे लोग दौड़ पड़े। उन्होंने घायलों को बाहर निकाला। इंस्पेक्टर मदनापुर विश्वजीत प्रताप सिंह ने बताय कि कार में चार लोग सवार थे। हादसे में सौरभ की मौत हो गई। जबकि आदित्य और स्वाति को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
रील बनाने के दौरान हादसा होने की चर्चा
हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों से जानकारी ली। पुलिस के अनुसार, रील बनाए जाने के दौरान तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होने की बात की चर्चा है। फिलहाल पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
+ There are no comments
Add yours