खबर रफ्तार, बहराइच : यूपी के बहराइच जिले में रात डेढ़ बजे करीब एक परिवारिक विवाद में बेटे ने चार की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। हमलावर बाद में खुद भी गंभीर रूप से घायल हो गया।
बहराइच के रुपईडीहा के रामनगर गांव में रविवार रात करीब 1:30 बजे पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। संपत्ति के मामले को लेकर शुरू हुई कहासुनी के दौरान पुत्र ने कुल्हाड़ी से हमला कर माता-पिता, दादी और बहन को मौत के घाट उतार दिया। चीख पुकार सुनकर पहुंचे बड़े भाई ने विरोध किया तो उस पर भी छोटे भाई ने हमला कर घायल कर दिया। संघर्ष में हमलावर भाई भी घायल हुआ है।
ग्रामीणों के अनुसार परिवार में पिछले कुछ समय से तनाव की स्थिति बनी हुई थी और बंटवारे को लेकर अक्सर विवाद होते रहते थे। हालांकि पुलिस ने किसी भी अटकल से बचने की अपील करते हुए कहा है कि जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट होगा।

+ There are no comments
Add yours