जिले के माधवनगर थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है। एक आदिवासी व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसकी पत्नी को बच्चों की जान से मारने की धमकी देकर अगवा किया और 11 दिनों तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पीड़ित परिवार विपिन बिलौहा के खेत पर मजदूरी करता था और वहीं रहकर खेती-किसानी का कार्य कर रहा था। आरोप है कि उसी खेत में काम करने वाले दशरथ कोल ने महिला को जबरन अपने घर में बंधक बनाकर रखा। शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपी ने महिला के दोनों बच्चों को अपने कब्जे में रखकर उन्हें नुकसान पहुंचाने की धमकी दी, जिससे महिला डर के कारण विरोध नहीं कर सकी।
पीड़िता के पति की लिखित शिकायत पर माधवनगर थाना पुलिस ने आरोपी दशरथ कोल के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। कटनी सीएसपी नेहा पच्चीसिया ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपी की तलाश जारी है।
+ There are no comments
Add yours