खबर रफ्तार, महोबा: महोबा में शादी का काम निपटाकर घर लौट रही पांच महिला मजदूरों को पिकअप ने कुचल दिया, जिसमें तीन की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
महोबा जिले में कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित एक पैलेस में बुधवार की रात आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में खाना बनाकर लौट रहीं पांच महिलाओं को पीछे से आ रही पिकअप ने कुचल दिया। हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया। हादसे से परिजनों में कोहराम मचा है।

+ There are no comments
Add yours