खबर रफ्तार, मुजफ्फरनगर : शाहपुर के कुटबा गांव में 13 साल पहले राइफलें, बन्दूकें, तमंचे, तलवारें, तबल, बलकटी, बल्लम, भाले आदि धारदार हथियारों से करीब 110 लोगों ने मुस्लिम समुदाय के घरों पर हमला किया था। आठ लोगों की हत्या की गई थी।
मुजफ्फरनगर दंगे के दौरान शाहपुर थाना क्षेत्र के कुटबा गांव में 13 साल पहले महिला समेत आठ लोगों की हत्या, आगजनी और जानलेवा हमले के मामले में 37 आरोपियों को साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त करार दिया गया। आठ आरोपियों की ट्रायल के दौरान मौत हो गई थी। अपर जिला एवं सत्र न्यायालय, विशेष पॉक्सो एक्ट कोर्ट संख्या-प्रथम की पीठासीन अधिकारी मंजुला भालोटिया ने फैसला सुनाया।
आठ सितंबर 2013 को हुए दंगे में गांव कुटबा में आठ लोगोंं की हत्या हुई थी। जिनमें वहीद, शमशाद, इरशाद, तराबू, कय्यूम, फैयाज, खातून, मोमीन शामिल हैं।
इन आरोपियों की हो चुकी है मौत
मुकदमे की सुनवाई के दौरान आठ आरोपियों की मृत्यु हो गई। इनमें सोनू, चिंटू उर्फ पिंटू, धन्ना, रामदास, चतरा, दीपक, काला, देवेन्द्र शामिल हैं।

+ There are no comments
Add yours