BJP नेता के ताया की हत्या, आपसी विवाद के चलते कस्सी से वार कर उतारा मौत के घाट

खबर रफ्तार, कुरुक्षेत्र: गांव जोगनाखेड़ा में दिनदहाड़े एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। आपसी विवाद के चलते पड़ोसी ने पीछे से सिर में कस्सी से वार कर दिया, जिसके बाद लाभ सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

गांव जोगनाखेड़ा में दिनदहाड़े एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान गांव जोगनाखेड़ा निवासी 60 वर्षीय लाभ सिंह के रूप में हुई है। मृतक भाजपा नेता जगबीर जोगनाखेड़ा का ताया बताया जा रहा है। पुलिस शव को लोक नायक जय प्रकाश अस्पताल ले गई है जहां शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

बताया जा रहा है कि आपसी विवाद के चलते पड़ोसी ने पीछे से सिर में कस्सी से वार कर दिया, जिसके बाद लाभ सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी चुकी है और तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours