बच्चों का यौन शोषण: JE और उसकी पत्नी पोर्न वीडियो बनाते थे, दंपति को फांसी की सजा |

खबर रफ्तार, यूपी : इस समय एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां दो दर्जन से अधिक बच्चों का शोषण किया गया। आरोप है कि जेई और उसकी पत्नी बच्चों के साथ पोर्न वीडियो बनाते थे। गंभीर आरोप में शुक्रवार को दंपति को फांसी की सजा सुनाई गई है।

मिली जानकारी के अनुसार बच्चों के साथ यौन शोषण मामला यूपी में से सामने आया है। जहां करीब तीन जिलों के 34 बच्चों के साथ पोर्न वीडियो बनाने के आरोप में जेई राम भवन व उनकी पत्नी दुर्गावती को गिरफ्तार किया गया था। दोनों जेल में बंद थे। शुक्रवार को कोर्ट में केस की सुनवाई हुई है। जिसमें दोषी जेई और उनकी पत्नी  को फांसी की सजा सुनाई गई।

न्यायधीश प्रदीप मिश्रा ने यह फैसला सुनाया है। कोर्ट ने आदेश जारी किया है रामभवन के घर से जब्त 8 लाख रुपये बच्चों को दिए जाए। बता दें कि सीबीआई ने अक्टूबर 2020 में यह मामला दर्ज किया था।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours