खबर रफ्तार, बदायूं: बदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र में एक महिला ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। उसकी बेटी ने बताया कि मां फोन पर किसी से बात कर रही थी। कुछ देर बाद देखा तो बरामदे में फंदे से लटका मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
बदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। प्रेमी से फोन पर बात करते-करते महिला (35 वर्ष) ने फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। बेटी ने जब देखा तो उसकी चीख निकल गई। उसने परिवार के लोगों को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
परिवार के लोगों ने बताया कि 16 साल पहले महिला का निकाह हुआ था। उसके चार बच्चे हैं। बड़ी बेटी 14 साल की है। उसका पति अपने ससुर के साथ बिहार गया हुआ था। दोनों ससुर दामाद वही रहकर मेहनत मजदूरी करते हैं। घर पर बच्चे व महिला रहती थी। परिजन ने बताया कि महिला का एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

+ There are no comments
Add yours