खबर रफ्तार, ऋषिकेश: उत्तराखंड के छिद्दरवाला में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें 16 फरवरी को देहरादून स्थित राजभवन देहरादून घेराव कार्यक्रम की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला और जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि प्रदेश में बढ़ती बेरोज़गारी, भर्ती घोटालों और जनसमस्याओं की अनदेखी के खिलाफ पार्टी जनआवाज़ को बुलंद करने जा रही है। उन्होंने कहा कि राजभवन घेराव केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि युवाओं, बेरोज़गारों और आम जनता के अधिकारों की लड़ाई है।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार जनहित के मुद्दों पर पूरी तरह विफल साबित हुई है और लगातार बढ़ती महंगाई व बेरोज़गारी से युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है, जिसके विरोध में कांग्रेस सड़कों पर उतरने को मजबूर है। इस दौरान प्रखंड अध्यक्ष गोकुल रमोला तथा ज्येष्ठ प्रमुख धनवीर बैंदवाल ने बताया कि छिद्दरवाला प्रखंड के प्रत्येक बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं।
गांव-गांव जाकर लोगों को कार्यक्रम की जानकारी दी जाएगी, ताकि क्षेत्र से भारी जनसमर्थन के साथ कार्यकर्ता देहरादून पहुंचकर जनता की आवाज़ बुलंद कर सकें। बैठक में क्षेत्र के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया गया।

+ There are no comments
Add yours