कालसी बस हादसा: PGI चंडीगढ़ में भर्ती हिमाचल के बस चालक की मौत |

खबर रफ्तार, कालसी (विकासनगर) : हिमाचल प्रदेश के चौपाल से पांवटा साहिब आ रही हिमाचल रोडवेज की बस मंगलवार को हरिपुर-कोटी-क्वानू-मीनस राजमार्ग पर सुदोई खड्ड के पास 100 मीटर गहरी खाई गिर गई थी। हादसे में तीन लोगों की पहले जान जा चुकी है। वहीं, चालक की भी मौत हो गई है।

हरिपुर-कोटी-क्वानू-मीनस राजमार्ग पर मंगलवार को हुए बस हादसे में घायल हुए हिमाचल प्रदेश के ग्राम मजोटली निवासी चालक दिनेश शर्मा (48) वर्ष की भी मृत्यु हो गई है। घायल चालक दिनेश शर्मा को ग्राफिक एरा अस्पताल से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया था, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। दुर्घटना में मौके पर ही दो महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई थी।

मृतक के परिजन प्यारे राम शर्मा ने बताया कि पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार के दौरान शनिवार देर रात उनका निधन हो गया। उनके परिवार में पत्नी, एक पुत्र व एक पुत्री है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours