रील बनाने की कोशिश में मां की मौत, 4 वर्षीय बेटी बना रही थी वीडियो; कैमरे में कैद घटना

खबर रफ्तार, बांदा: रील रिकॉर्ड कराने के लिए मासूम को मोबाइल फोन थमाया था। बेटी कैमरा चला रही थी। मां वीडियो शूट कर रही थी।

सोशल मीडिया पर वायरल होने की सनक ने एक परिवार को उजाड़ दिया। रील बनाने की कोशिश में एक मां की मौत हो गई। जबकि उसकी चार वर्षीय बेटी अनजाने में इस घटना की गवाह बनी। वह मां के फंदा लगाने का वीडिया बना रही थी। पति ने बताया कि उसकी पत्नी पिछले एक महीने से यूट्यूब पर फंदा लगाने के नए-नए तरीके खोज रही थी।

पति जगदीश ने बताया कि करूइडा पुरवा निवासी महिला मोहनी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय थी और लगातार नए वीडियो बनाने का प्रयास करती रहती थी। उसने इंटरनेट पर ऐसे वीडियो की तलाश भी की थी। घटना के दिन उसने अपनी छोटी बेटी को मोबाइल फोन थमाकर वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए कहा था। कुछ ही पलों में बच्ची ने अपनी मां को अचेत अवस्था में देखा और डरकर रोने लगी। उसने तुरंत अन्य परिजनों को सूचित किया। मोहनी को नीचे उतारा गया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

पति जगदीश ने बताया कि उसने कई बार मोहनी को रील बनाने और देखने से रोकने का प्रयास किया लेकिन उसका कोई असर नहीं हुआ। पिछले कुछ दिनों से वह फंदा लगाने के वीडियो ही देख रही थी। घटना वाले दिन उसने रील बनाने के लिए अपनी बेटी को मोबाइल फोन दिया था। कोतवाली प्रभारी राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि मोबाइल फोन को जब्त कर जांच की जा रही है। वहीं, मनोवैज्ञानिक डॉ. विनीत सचान का मानना है कि इस हादसे का बच्ची और परिवार पर लंबे समय तक गहरा मानसिक असर रहेगा।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours