खबर रफ्तार, बहादराबाद (हरिद्वार) : बहादराबाद सुमन नगर के स्क्रैप गोदाम में भीषण आग लग गई, जिसे बुझाने के लिए दमकलकर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
सुमन नगर क्षेत्र स्थित स्क्रैप के गोदाम में देर रात दो बजे आग लग गई। कुछ ही देर में गोदाम से आग की बड़ी-बड़ी लपटें उठने लगी। आग ने भीषण रूप ले लिया। सूचना पर दमकल वाहन मौके पर पहुंचे। करीब तीन घंटे की मशक्कत और पांच वाहनों की मदद से दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया।
शुक्रवार तड़के ढाई बजे अग्निशमन केंद्र मायापुर, बहादराबाद और सिडकुल को आग लगने की सूचना दी गई। दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और दमकलकर्मियों ने आग बुझाना शुरू किया। चार दमकल वाहनों के मदद से करीब तीन घंटे बाद सुबह पांच बजे दमकलकर्मियों ने आग को बुझा दिया।

+ There are no comments
Add yours