खबर रफ्तार, देहरादून: उपनल कर्मचारियों को समान वेतन दिए जाने के संबंध में आज शासनादेश जारी हो गया है।
उपनल कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। धामी सरकार ने समान कार्य समान वेतन का आदेश जारी कर दिया। दस साल की सेवा वाले आठ हजार से अधिक कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा।
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से आज उपनल कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों ने उनके कैंप कार्यालय में भेंट की। इस दौरान 10 वर्ष की निरंतर सेवा पूर्ण करने वाले उपनल कर्मियों को समान कार्य–समान वेतन का लाभ दिए जाने का शासनादेश जारी होने पर मंत्री गणेश जोशी का आभार व्यक्त किया। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी।
मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार कर्मचारी हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उनके कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है।

+ There are no comments
Add yours