नितिन नबीन बने BJP के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष, CM धामी ने दी बधाई

खबर रफ्तार, देहरादून: नितिन नबीन भाजपा के निर्विरोध 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं। सोमवार को चुनाव प्रक्रिया की औपचारिकता पूरी होने के बाद भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नितिन नवीन के नाम पर आधिकारिक रूप से मुहर लग गई। जिसके बाद मंगलवार को भाजपा मुख्यालय में इसका ऐलान किया गया। पीएम मोदी ने इस दौरान नितिन नबीन को माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इसी बीच सीएम पुष्कर सिंह धामी ने नितिन नबीन को बधाई दी है।

सीएम धामी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि विश्व के सबसे बड़े राजनैतिक संगठन भाजपा के नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को नए दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में आपका समर्पण, संगठनात्मक दक्षता और अनुभव निश्चित ही भारतीय जनता पार्टी को नई ऊर्जा, नई दिशा और नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएगा। आपके मार्गदर्शन में पार्टी की विचारधारा, जनसेवा का संकल्प और राष्ट्रनिर्माण की प्रतिबद्धता जन-जन तक पहुंचेगी।

भाजपा में राजनीति पदभार नहीं, उत्तरदायित्व

वहीं नितिन नवीन ने अपने संबोधन में कहा कि हमने कार्यकर्ता के तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देशसेवा के काम करते हुए देखा। आपको देख कर ही सीखा है कि जो व्यक्ति खुद को लोगों की भावनाओं से जुड़ने वाला बना सकता है, वही बड़ा शख्स बनता है। हम राष्ट्र प्रथम के नारे से आगे चलते हैं। भाजपा में राजनीति पदभार नहीं, उत्तरदायित्व है। भाजपा अगर आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है तो प्रेरणादायी नेतृत्व, विचारधारा और कार्यकर्ता हैं।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours