महाकाल की नगरी में फिल्म राहु-केतु का गाना लॉन्च: मुख्यमंत्री डॉ मोहन ने Team को दी बधाई

ख़बर रफ़्तार, उज्जैन : मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन एक बार फिर फिल्मी दुनिया के केंद्र में आ गई है। सोमवार रात्रि को उज्जैन के पॉलिटेक्निक कॉलेज ग्राउंड पर बॉलीवुड की अपकमिंग फिल्म ‘राहु-केतु’ का प्रमोशन कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित किया गया। इस खास मौके पर फिल्म से जुड़ा एक नया गीत भी लॉन्च किया गया, जिसे मशहूर रैपर-सिंगर राजा कुमारी ने गाया है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने फिल्म के कलाकारों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उज्जैन की पावन धरा पर कई कार्यक्रम हमने देखे हैं, लेकिन यहां फिल्म डेस्टिनेशन बन रहा है, यह बहुत अच्छी बात है। उन्होंने उम्मीद जताई कि कला, साहित्य और सभी क्षेत्रों में उज्जैन सहित पूरा प्रदेश आगे बढ़ेगा और प्रगति करेगा। इस दौरान फिल्म ‘राहु-केतु’ की स्टार कास्ट पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा और राजा कुमारी मौजूद रही।

पुलकित और वरुण की जोड़ी ‘फुकरे’ सीरीज से मशहूर है, और इस फिल्म में भी वे कॉमेडी का तड़का लगाते नजर आएंगे। कार्यक्रम में गीत लॉन्च के साथ कलाकारों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।विपुल विग के निर्देशन में बनी ‘राहु-केतु’ एक अनोखी कॉमेडी फिल्म है, जो लोककथाओं और ज्योतिष पर आधारित है। फिल्म में शालिनी पांडे भी अहम भूमिका में हैं। यह फिल्म 16 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। उज्जैन में हुए इस प्रमोशन से फिल्म को लेकर उत्साह और बढ़ गया है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours