ख़बर रफ़्तार, पटियाला : पंजाब पुलिस के पूर्व आईजी अमर सिंह चहल ने खुद को गोली मारी है। गोली लगने से घायल हुए अमर सिंह चहल को अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
पटियाला में पंजाब पुलिस के पूर्व आईजी अमर सिंह चहल ने खुद को गोली मार ली है। उन्हें तुरंत पटियाला के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। एसपी सिटी पलविंदर सिंह चीमा के मुताबिक मौके से पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। जानकारी के मुताबिक पूर्व आईजी को छाती में गोली लगी है। यह भी बताया जा रहा है कि मामला करोड़ों की साइबर ठगी से जुड़ा है। पूर्व पुलिस अधिकारी द्वारा ऐसा खौफनाक कदम उठाए जाने की घटना से हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार पूर्व आईजी अमर सिंह चहल ने 12 पन्नों का सुसाइड नोट लिखा है। यह नोट उन्होंने पंजाब पुलिस के महानिदेशक गौरव कपूर के नाम लिखा है, जिसमें उन्होंने 8.10 करोड़ की साइबर ठगी की बात लिखी है। अब इस पूरे मामले में पटियाला पुलिस जांच में जुट गई है।

+ There are no comments
Add yours