खानपान और पार्किंग के लिए हो रहे इंतजाम
आयोजन में आसपास के पांच जिलों के लोगों लाने के लिए सरकारी इंतजाम भी किए गए हैं। इन लोगों के खाने-पीने की व्यवस्था भी की जा रही है। अलग-अलग टीमें बनाकर जिम्मेदारी भी दी जा रही है। आयोजन में आने वाली बसों और गाड़ियों को लेकर पार्किंग के इंतजाम भी किए जा रहे हैं। पुलिस और यातायात विभागों की टीमों ने इसका खाका तैयार कर लिया है।
यह स्थल ग्रीन कॉरिडोर से जुड़ा है। ऐसे में बसंतकुंज से पक्का पुल तक पहले फेज में पूरे ग्रीन कॉरिडोर को संवारा जा रहा है। डिवाइडर पर और साइड में रंगरोगन किया जा रहा है। आयोजन स्थल वाले रूट और आसपास इलाके में झाड़ियों की सफाई के लिए एलडीए ने अतिरिक्त टेंडर निकाले हैं।
हवाई मार्ग से स्थल पर आएंगे पीएम
आयोजन स्थल पर तीन हैलीपैड बने हैं। यह भी चर्चा है कि पीएम मोदी आयोजन स्थल तक हवाई मार्ग से आएंगे। इसके लिए सुरक्षा की तैयारियां पुख्ता की जा रही हैं। हवाई मार्ग से आने पर सड़क मार्ग को उस दौरान बंद करने की आवश्यकता भी नहीं होगी। इससे शहरवासियों को आयोजन के दौरान आवागमन में राहत रहेगी।
+ There are no comments
Add yours