ख़बर रफ़्तार, रांची: झारखंड राज्य गठन के 25 वर्ष पूरे होने पर रांची में भव्य जतरा झांकी निकाली गई, जिसमें चार हजार से अधिक कलाकारों ने जनजातीय संस्कृति की शानदार प्रस्तुति दी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी रैली में शामिल हुए और कलाकारों का उत्साह बढ़ाया।
झारखंड राज्य गठन के 25 वर्ष पूरे होने पर पूरे राज्य में रजत पर्व उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। राजधानी रांची में रविवार को आयोजित ऐतिहासिक जतरा झांकी इस उत्सव का मुख्य आकर्षण बनी। झांकी में राज्य की समृद्ध जनजातीय परंपराओं, कला और सांस्कृतिक विरासत को भव्य रूप से प्रदर्शित किया गया।


+ There are no comments
Add yours