ख़बर रफ़्तार, देहरादून: प्रदेश में आवास विभाग ने भू-उपयोग परिवर्तन के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। इसमें जमीनों को तीन श्रेणियों में बांटा गया है।
उत्तराखंड में जमीनों का भू-उपयोग परिवर्तन (सीएलयू) अब आसान, पारदर्शी और समयबद्ध होगा। इसके लिए सरकार ने ऑनलाइन पोर्टल पर सुविधा उपलब्ध करा दी है। 18 चरणों में यह प्रक्रिया पूरी होगी। जमीनों के भू-उपयोग के लिए कई-कई साल का इंतजार खत्म होगा।
