खबर रफ़्तार, देहरादून: पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस आज सीएम आवास कूच करेगी। आयोग के अध्यक्ष को तत्काल बर्खास्त करने और भर्ती परीक्षा को रद्द कर नई तिथि घोषित किए जाने की मांग को लेकर कांग्रेस अड़ी है।
प्रदेश कांग्रेस यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा में पेपर लीक मामले की हाईकोर्ट के सीटिंग जज की निगरानी में सीबीआई जांच कराने की मांग पर आज सीएम कूच करेगी। प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा, कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी मुख्यालय में एकत्रित होंगे। जहां से सीएम आवास कूच करेंगे।
